{"_id":"35190fac20c3f7e2600d5e6be7fd179c","slug":"broken-highway-havoc-bullies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बदमाशों का टूटा कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बदमाशों का टूटा कहर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर शुक्रवार रात पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने कहर बरपा दिया। असलहों से लैस बदमाशों ने चालक, खलासी को तमंचा के बल पर बंधक बना लिया। सुनसान स्थान पर ले जाकर ट्रक का पांच पहिया खोल ले गए। चालक को मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीन लिया। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
फैजाबाद निवासी विजय सिंह का ट्रक लेकर चालक सियाराम यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी तियुरा माझा बड़का पुरवा थाना दर्शनपुर, मेजा गिट्टी लादने जा रहा था। वह मानधाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल के बाईपास पर उतरा तो आगे जा रहा ट्रक रुक गया। इससे सियाराम को भी वाहन रोकना पड़ा।
ट्रक रुकते ही चार लोग नीचे उतरे और सियाराम को नीचे उतारकर तमंचा सटा दिया। खलासी दीपू यादव निवासी इस्माइलपुर बीकापुर ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी पीटकर शांत करा दिया। चालक की मानें तो उसके और खलासी की आंख में कपड़ा बांधकर वे ट्रक लेकर चल पड़े। रास्ते में करीब आधा दर्जन से अधिक की संख्या में मौजूद बदमाशों ने रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ पुलिया के पास ट्रक का पांच पहिया खोल लिया। चालक और खलासी की पिटाई कर दोनों को दूसरे ट्रक में बैठा लिया।
विज्ञापन
भागीपुर जंगल के करीब चालक और खलासी को मारपीट कर बदमाशों ने मोबाइल और नौ हजार रुपये छीन लिए। बदमाशों के भागने के बाद वे शोर मचाने लगे तो गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। रात में ही सूचना मिलने पर चीता मोबाइल उनके पास पहुंची और दोनों को थाने ले आई। शनिवार की सुबह एसओ ने चालक और खलासी से पूछताछ के बाद घटनास्थल मानधाता थाना क्षेत्र का बताते हुए चालक को वहां जाने के लिए कहा। इस बीच ट्रक नरसिंहगढ़ गांव के करीब मिलने की सूचना पुलिस को मिली। चालक पुलिस के साथ वहां पहुंचा तो ट्रक पहचान लिया। घटना की जानकारी चालक ने अपने वाहन स्वामी को दी।