{"_id":"65fc82fb1e670c91320292f4","slug":"brijesh-bahadur-was-elected-president-by-getting-131-votes-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-114260-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 131 मत पाकर बृजेश बहादुर अध्यक्ष और 115 मत पाकर राजेश्वर चुने गए महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 131 मत पाकर बृजेश बहादुर अध्यक्ष और 115 मत पाकर राजेश्वर चुने गए महामंत्री
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बृजेश बहादुर सिंह गौतम अध्यक्ष और महामंत्री पद पर राजेश्वर प्रताप सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के सभागार में में 322 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर बृजेश बहादुर सिंह गौतम सर्वाधिक 131 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह को 118 और शिवराम मिश्र को 67 मत मिले।
महामंत्री पद पर राजेश्वर प्रताप सिंह ने 115 और गुलाब सिंह को 78 मत मिले। कमलेश बहादुर को 31, लल्लन सिंह को 56 , शेख बदरूद्दीन को 25, ज्ञानेंद्र बिहारी श्रीवास्तव को 13 मत मिले। एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जय नारायण सिंह ने बताया कि पूर्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपेंद्र प्रताप सिंह, करुणेश प्रताप सिंह व कमलेश कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर धर्मेंद्र सिंह, बृजेंद्र बहादुर पाल, विवेक त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर विकास सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव कराने में निर्वतमान अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, विजयपाल सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रनाथ सिंह सोमवंशी, विजय श्रीवास्तव को सहयोग रहा।