{"_id":"63ffa978bf858825a808bb28","slug":"brick-kiln-owners-mate-usurped-52-thousand-sued-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-68458-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ईंट भट्ठा मालिक का मेट ने हड़प लिया 52 हजार, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ईंट भट्ठा मालिक का मेट ने हड़प लिया 52 हजार, मुकदमा
Thu, 02 Mar 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठा मालिक का मेट ने हड़प लिया 52 हजार, मुकदमा
- मजदूर भेजने के नाम पर भट्ठा मालिक को लगाई गई चपत
कोखराज कोतवाली इलाके के एक ईंट भट्ठा संचालक को मेट ने मजदूर भेजने का लालच देकर 52 हजार का चूना लगा दिया। नोटिस के बाद भी न तो पैसा वापस किया गया और न ही मेट ने मजदूर भेजे। मामले में अदालत के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
असवां निवासी ईंट भट्ठा संचालक ज्ञान सिंह ने अदालत में दाखिल वाद में बताया कि 28 सितंबर 2021 को उसकी मुलाकात शिवरा गांव के सुनील कुमार से हुई थी। सुनील ने पश्चिमशरीरा कोतवाली के अषाढा निवासी इंद्रजीत व जितेंद्र से उसकी मुलाकात कराई। सुनील के कहने पर उसने इंद्रजीत को 27 हजार व जितेंद्र को 25 हजार रुपया एडवांस दिया। आरोप है कि अब कथित मेट ने न तो लेबर भेजे और न ही पैसा वापस किया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर ज्ञानसिंह ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।