फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Breaking the wall of the mosque, entered the bus , twenty wounded

दीवार तोड़कर मस्जिद में घुसी बस, बीस घायल

Thu, 23 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Breaking the wall of the mosque, entered the bus , twenty wounded
फतेहपुर जिले के खागा से बारातियों को लेकर लालगंज तहसील के कटैया गांव जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सगरासुंदरपुर बाजार में दीवार को तोड़ते हुए मस्जिट में जा घुसी। हादसे में बीस लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाजार के लोगों के सहयोग से घायलों को बस से निकालकर लालगंज सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के खागा निवासी नवाब सिंह के बेटे शिवलखन सिंह की शादी प्रतापगढ़ जिले के लालगंज तहसील के कटैया गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह की बेटी के साथ तय थी। बृहस्पतिवार को नवाब सिंह के घर से धूमधाम से बारात रवाना हुई। दूल्हा कार से जा रहा था। जबकि 50-60 बाराती बस से निकले। बताते हैं कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सगरासुंदरपुर बाजार में चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे बस अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए मस्जिद में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे की खबर मिलने पर बाजार के लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन



चालक राहुल (30) अंदर फंस गया था। उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी लालगंज भेजा। घायलों में खागा निवासी राजेंद्र सिंह भदौरिया (50), जितू सिंह गौतम (20), वीरेंद्र सिंह गौतम (40), नेपाली सिंह (30), जगेलाल (55), कप्तान सिंह (55), राकेश सिंह (35), शिवराम सिंह (22), नारायण सिंह (55), उत्तम सिंह (30), राज सिंह (25), नमन सिंह (50), नवाब सिंह (56), अभिमन सिंह (40), शानू सिंह (18), अभय (11), गोलू (10), रामलखन सिंह (35) और ओपी सिंह (30) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed