फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Break the illusion of the self-proclaimed king that Kunda is his property: Anupriya

स्वघोषित राजा का भ्रम तोड़ दें कि कुंडा उनकी जागीर है : अनुप्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Break the illusion of the self-proclaimed king that Kunda is his property: Anupriya
अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने कहा देश आजाद हो गया। लोकतंत्र में राजा, रानी के पेट से नहीं पैदा होते। ईवीएम के बटन से पैदा होते हैं। इस बार स्वघोषित राजाओं का भ्रम तोड़ दें, जो कुंडा को अपनी जागीर समझते हैं। याद रखना कि अब केवल मतदाता ही सर्वशक्तिमान है।
विज्ञापन

अनुप्रिया ने शनिवार को प्रतापगढ़ के मानिकपुर मिलिट्री मैदान में कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में जनसभा संबोधित की। इस दौरान वह फायर ब्रांड नेता के रूप नजर आईं। सभा कुंडा विधान क्षेत्र में थी, जहां से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रमुख राजा भैया विधायक हैं। यह क्षेत्र कौशाम्बी लोकसभा सीट का हिस्सा है।
विज्ञापन

अनुप्रिया ने बिना नाम लिए राजा भैया को निशाने पर रखा। कहा कि अब जमाना लोकतंत्र का है। मतदाता ही भाग्य विधाता है। राजतंत्र के दिन लद गए। जनता किसी की जागीर नहीं, वह अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए स्वतंत्र है। 20 मई को इसका फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 सालों के इतिहास में प्रधानमंत्री मोदी के 10 सालों के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा निकलकर बाहर आए हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने का काम केंद्र सरकार ने किया। अगर आप चाहते हैं कि गरीब वर्ग मजबूत हो तो आप मोदी जी को मजबूत करो।

कहा कि विनोद सोनकर ने विकास को नई दिशा दी। यहां हुए महोत्सव में लाखों प्रतिभाओं को मौका दिया। इलाज नहीं मिलने पर इस क्षेत्र की महिलाएं दम तोड़ देतीं थीं, अब मोबाइल मेडिकल वैन से स्वास्थ्य सुविधाएं घर-घर पहुंच रही हैं। आपको इस बार फिर से विकास का नया अध्याय लिखना है।
अंत में उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि गर्मी में आप की उपस्थिति ने पंडाल को छोटा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed