फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   break marriage for dowry

दहेज में अपाची बाइक, एक लाख नगद न मिलने से शादी से करने से वर पक्ष ने किया इनकार

Sat, 13 Jul 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
break marriage for dowry
दहेज न मिलने पर तोड़ी शादी
विज्ञापन

वर पक्ष पर अपाची बाइक, एक लाख नगद मांगने का आरोप
पीड़ित ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। सगाई के बाद एक लाख नगद और अपाची बाइक देने से इनकार करने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। जबकि चार जून को सगाई में कन्या पक्ष की ओर से 50 हजार रुपये और एक अंगूठी दी गई थी। शादी से इनकार करने के बाद कन्या पक्ष के लोग परेशान हो गए। शिकायत लेकर एसपी को पास पहुंच गए। वर पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की।

जेठवारा थाना के कसिहा डेरवा निवासी हरिराम पटेल ने अपनी बेटी नीलू की शादी लालगंज के कटरा दुग्धा पुरवा निवासी मनोज पुत्र जीत लाल से तय की थी। चार जून को सगाई का कार्यक्रम था। हरिराम के मुताबिक उसने वर पक्ष को 51 हजार नगद और एक अंगूठी दी। आरोप है कि वर पक्ष के लोग एक लाख नगद और अपाची बाइक की मांग करने लगे। आठ जुलाई को हरिराम कटरा आया और दहेज दे पाने में असमर्थता जताई। इस पर जीतलाल, मनोज , मनोज की मां और बहन ने शादी से इनकार करते हुए उसे भगा दिया। पीड़ित हरीराम ने शुक्रवार को पुलिस के साथ एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। लालगंज कोतवाल का कहना है जांच के बाद करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed