फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   boyfriend shoot himself in one side love

इक तरफा प्यार में प्रेमी ने खुद को गोली को गोली से उड़ाया

Tue, 09 Jul 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
boyfriend shoot himself in one side love
युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : KUNDA
इक तरफा प्यार में प्रेमी ने खुद को गोली को गोली से उड़ाया
विज्ञापन

उपचार के दौरान मौत, घर में मचा कोहराम
घटनास्थल का एएसपी ने पहुंचकर लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
डेरवा। इकतरफा प्यार में पागल होकर युवती के घर पहुंचे पहुंचे प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर खुद को गोली से उड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ प्रेमी को उपचार के लिए प्रयागराज भेजा। घटनास्थल से बरामद तमंचा व खोखा पुलिस ने बरामद कर लिया। एएसपी पश्चिमी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के रेवतीराम का पुरवा निवासी रंजीत गौतम (25) पुत्र हरिश्चंद्र गौतम शेखपुर चौरास की एक लडक़ी से इकतरफा प्यार करता था। ग्रामीणों की मानें तो रंजीत लडक़ी की भाभी से कई बार शादी कराने के लिए कहा था। इसके बावजूद लडक़ी की भाभी और लडक़ी ने रंजीत को फटकार भी लगाई थी। सोमवार को दोपहर में रंजीत शेखपुर चौरास पहुंचा। लडक़ी के घर के सामने पहुंचकर उसने उसका नाम लेकर पुकारा। इस पर घर के बाहर मौजूद लडक़ी की मां से रंजीत को डाटने लगी। लडक़ी भी घर के बाहर आ गई। लडक़ी के बाहर आते ही रंजीत उसका हाथ पकडक़र खींचने लगा। घटना देख रही परिवार की दूसरी लडक़ी भी मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने लगी। यह देख रंजीत ने कहा कि अगर लडक़ी उससे शादी नहीं करती है तो वह खुद को गोली मार लेगा। इधर गांव के कुछ लोगों ने बवाल होता देख पुलिस को सूचना दे दिया। डेरवा बाजार के नजदीक का मामला होने के चलते थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी का हूटर सुनते ही युवक ने तमंचा निकाला और अपने सीने पर रखकर फायर कर लिया। गोली लगते ही वह नीचे गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ रंजीत को एंबुलेंस से बाघराय सीएचसी भेजा। घटनास्थल पर पड़ा तमंचा व खोखा पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उधर बाघराय में चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। शाम को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रंजीत के लडक़ी से इकतरफा प्यार करने की बात सामने आई है। सोमवार को वह लडक़ी से शादी करने की बात करते हुए खुद को गोली मार ली। अभी तक परिवार के किसी सदस्य ने न तो कोई आरोप लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक साल से पड़ा युवती के पीछे पड़ा था रंजीत
बार-बार उसकी भाभी से फोन पर करता था शादी की बात
अमर उजाला ब्यूरो
डेरवा। इकतरफा प्यार में खुद को गोली मारकर जान देने वाला युवक एक साल से युवती के पीछे पड़ा था। वह लगातार उसकी भाभी को फोनकर युवती से उसकी शादी कराने की बात कह रहा था। घर के लोगों को इस बात की जानकारी थी लेकिन वह लोकलाज के चलते किसी से कुछ कह नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के रेवतीराम का पुरवा गांव निवासी रंजीत कुमार गौतम घर में पेंटिंग का काम करता था। उसके पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और वह पांच वर्ष पहले कहीं चले गए। बड़ा भाई भी मजदूरी करता है। एक वर्ष पहले शेखपुर चौरास गांव में वह एक अधिकारी के घर पर पेंटिंग करने के लिए गया था। वहां घर पेंट करने में उसे एक माह से अधिक का समय लग गया। इस दौरान वह उस गांव की एक युवती को अपना दिल दे बैठा। युवती से मिलकर उसने अपनी मोहब्बत का इजहार भी किया लेकिन युवती ने उसे अस्वीकार कर दिया। युवती से बात करने के लिए रंजीत ने किसी माध्यम से फोन नंबर खोज निकाला जो युवती का न होकर उसकी भाभी का था। वह अक्सर उस नंबर पर इसलिए फोन करता था कि शायद युवती का दिल पसीज जाए। बावजूद इसके उसकी युवती से बात नहीं होती। फोन हमेशा उसकी भाभी ही उठाया करती थी। हालांकि उसने उसकी भाभी से कई बार युवती से शादी कराने की बात कही लेकिन बात बनीं नहीं। यहंा तक कि उसकी भाभी ने रंजीत को समझाया कि वह दूसरी बिरादरी से है उसके यहां शादी किसी भी तरह से नहीं हो सकती। इसके चलते वह सोमवार को जबरन उससे शादी करने के लिए लडक़ी के घर पहुंच गया। जब उसने देखा कि पुलिस आ रही है तो उसने खुद को ही गोली मार ली।

इनसेट-------
लडक़ी का नाम लेकर मारी गोली
इकतरफा प्यार का जुनून रंजीत के दिल व दिमाग में इस कदर बैठ गया था कि वह खुद को गोली मारने से पहले लडक़ी का नाम लेता रहा। नाम लेते हुए उसने खुद को गोली मार ली। हालांकि शोर शराबा सुनकर लोग लडक़ी के घर पहुंचे जरूर लेकिन उसके हाथ में तमंचा देखकर हर कोई तमाशबीन ही बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed