फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Boy who came to aunt's house murdered, dead body buried in drain

Pratapgarh News: बुआ के घर आए बालक की हत्या, शव नाले में दफनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Boy who came to aunt's house murdered, dead body buried in drain
बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने आए मासूम बालक की हत्या कर शव को नाले में दफना दिया। घटना के आठ दिन बाद पुलिस ने हत्यारोपी की निशानेदी पर शव बरामद कर मोर्चरी भेजा। घटना में शामिल दूसरे आरोपियों की पुलिस खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के लच्छीपुर बिहार निवासी कमलेश विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ बहनोई श्रीराम विश्वकर्मा के घर 13 फरवरी को परिवार के साथ जलालपुर आया था। 14 फरवरी को करीब तीन बजे उसका सात वर्षीय बेटा अमित विश्वकर्मा अचानक घर से गायब हो गया। जिससे शादी वाले घर में मातम पसरा रहा। कमलेश विश्वकर्मा की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। काफी खोजबीन के बाद बालक का सुराग नहीं लगा। इस बीच कमलेश ने प्रयागराज के दहियावां अहिबी का पुरवा के रहने वाले अमरेश पर बेटे को अगवा करने की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने अमरेश को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अमित की हत्या कर शव नाले में दफनाने की बात स्वीकार कर ली। बृहस्पतिवार की देर शाम उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कोर्रही स्थित नाले में दफनाए गए बालक के शव को बाहर निकालकर मोर्चरी भेजा। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि बालक की हत्या क्यों की गई। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed