फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   books will not be available after school opens

स्कूल खुलने के बाद कक्षा छह के बच्चों को नहीं मिलेंगी किताबें

Tue, 12 Jun 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
स्कूल खुलते ही बच्चों के  हाथों में पुस्तक पहुंचाने का दावा अभी से फेल दिखने लगा है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बांटने के लिए जिले में 8.30 लाख पुस्तक आ गई हैं, मगर इन पुस्तकों में कक्षा छह के लिए एक भी किताब नहीं है। कक्षा छह के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। इससे अभी तक छपने का टेंडर ही नहीं हुआ है।  
विज्ञापन


जिले के  परिषदीय स्कूलों में दो जुलाई से स्कूल खुलते ही पुस्तक वितरण का अभियान चलाने की तैयारी है। नवागत बीएसए ने पत्र जारी कर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सक्रियता दिखाते हुए दस जुलाई तक पुस्तकें वितरित करने को कहा है।
विज्ञापन


कक्षा एक से पांच और कक्षा सात, आठ की अधिकांश पुस्तकें जिले में आ चुकी हैं। 15 जून के बाद बीआरसी और स्कूलों को वितरित करने की योजना है। लेकिन कक्षा छह के बच्चों के  लिए अभी पुस्तकें नहीं आई हैं। जुलाई माह के अंत तक पुस्तक आने की संभावना भी नहीं है। दरअसल, शासन स्तर पर अभी छपने के लिए टेंडर ही नहीं हुआ है। इससे कक्षा छह के बच्चों को अगस्त माह में ही पुस्तकें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का दावा है कि अप्रैल और मई माह में स्कूल चलो अभियान में 41,259 बच्चों का नामांकन कराया गया है। हालांकि अन्य कक्षाओं के लिए 8.30 लाख पुस्तकें  आ चुकी हैं। 15 जून के बाद बीआरसी पर पुस्तकों के  भेजने का सिलसिला प्रारंभ होगा। जिससे दो जुलाई को स्कूल खुलने के बाद बच्चों के हाथों में पुस्तकें पहुंच जाएं। बीएसए अशोक कुमार ने बताया कि जो पुस्तक पहुंच गई हैं, उन्हें प्राथमिकता पर बांटना है। जो नहीं आई हैं, उसके लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed