फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Body of missing youth found in canal, suspicion of murder

Pratapgarh News: लापता युवक का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका

Wed, 14 Feb 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 14 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found in canal, suspicion of murder
मृतक कमलेश शर्मा। फाइल फोटो
फोटो--13
विज्ञापन

लापता युवक का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका
- जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे बसावन का है मृतक, पुलिस ने सोमवार को एसडीआरएफ की टीम लगाकर नहर में कराई खोजबीन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानधाता। प्रयागराज- अयोध्या रेलमार्ग पर धीरगंज रेलवे स्टेशन के बगल से गुजरी शारदा सहायक नहर में नौ दिन से लापता कमलेश का शव मिला। जानकारी पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे। बेटे ने पिता के हत्या की आशंका जताई है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे बसावन निवासी कमलेश शर्मा (40) किसान है। पांच जनवरी को घर से निकला कमलेश लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सात फरवरी को परिजनों ने जेठवारा थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। दस फरवरी को कमलेश की बाइक प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरखपुर में मिली। जिसकी परिजनों ने जेठवारा पुलिस को जानकारी दी। उसकी तलाश में सोमवार को जेठवारा पुलिस ने प्रयागराज से पहुंची एसडीआरएफ टीम के साथ नहर में खोजबीन भी कराई। मंगलवार की सुबह कमलेश का शव शारदा सहायक नहर में धीरगंज रेलवे स्टेशन के करीब पुल में फंसा मिला। लोगों की सूचना पर देल्हूपुर पुलिस पहुंचकर छानबीन करने लगी। इस बीच मृतक कमलेश के बेटे अनुज ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उसने आरोप लगाया कि पिता की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। कमलेश की पत्नी सुनीता व बेटे का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बेटे के आरोप की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत का पता लगेगा।
विज्ञापन

इनसेट------
बेटी के कन्यादान का सपना रह गया अधूरा
कमलेश ने कुछ दिनों पहले बड़ी बेटी डिंपल की सगाई की थी। मई में उसकी शादी होनी है। जिसकी तैयारी वह कर रहा था। बेटी के कन्यादान का सपना अधूरा रह गया। पिता की मौत के बाद बेटा आदर्श शर्मा, अनुज व बेटी डिंपल संग रोली सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed