{"_id":"6adb99ae5f4ddf2917066d00","slug":"body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-noose-on-a-tree-in-an-orchard-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1011-180716-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
क्षेत्र के सराय लोहंगराय में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे मजदूर का शव घर से करीब 15 किमी दूर बाग में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
जेठवारा के हैदरपुर निवासी मजदूर रोशन बनवासी (32) ने करीब डेढ़ वर्ष अंतिमा से प्रेम विवाह किया था। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को मजदूरी करके घर लौटा रोशन काफी उदास था। पत्नी ने बताया कि पूछने पर भी वह कुछ नहीं बोले। रात में ही चुपके से वह घर से निकलकर कहीं चले गए। सुबह लीलापुर थाना क्षेत्र के लोहंगराय में रोशन के शव मिलने की जानकारी मिली।
वहीं, पुलिस की सूचना पर घर वाले रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता पृथ्वीपाल उर्फ लल्लू, मां रामरत्ता और पत्नी अंतिमा बेसुध हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी वारिज कसेरा ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने तहरीर भी नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
शव के पास से मिली चिलम
मजदूर रोशन वनवासी के शव पास से पुलिस को चिलम मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फंदा कसने से युवक की मौत हुई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पत्नी अंतिमा और परिजनों से पूछताछ कर उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई है। मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। उससे मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।