फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bodies of workers reach home from Gorakhpur at midnight

Pratapgarh News: गोरखपुर से आधी रात को मजदूरों का शव पहुंचा घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bodies of workers reach home from Gorakhpur at midnight
गोरखपुर से ईंट भट्ठे में दम घुटने से मृत दोनों मजदूरों का शव शनिवार की आधी रात घर पहुंचा। जिसे देखते ही परिजन बिलख पड़े। परिजनों के करुण क्रंदन से मातम पसरा रहा। तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के मादूपुर निवासी मोहनलाल अपने बेटे विकास सरोज व रिश्तेदार विक्रमपुर निवासी मुरली सरोज के साथ गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में स्थित बलवंत सिंह के ईंट भट्ठे पर काम करते थे। जहां काम करने के दौरान दोनों की संदिग्ध दशा में दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहनलाल के अनुसार विकास व मुरली को ईंट भट्ठा मालिक के भाई ने मजदूरी मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने जान बूझकर विकास व मुरली को ईंट भट्ठे में काम करने के लिए बिना सुरक्षा उपकरण के भेजा था। उसने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की आधी रात दोनों का शव घर पहुंचा। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा। कोतवाली देहात की पुलिस विक्रमपुर व मांदूपुर में मुस्तैद रही। वहीं रविवार सुबह दोनों का शव गांव में ही दफना दिया गया।

मृतक विकास की शादी दो वर्ष पहले अमेठी की रहने वाली शिवानी से हुई थी। पति का शव देख शिवानी रोते हुए बेसुध हो जाती। वहीं मुरली की पत्नी कुसुम व बेटे नीरज, धीरज व अवनीश भी रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed