{"_id":"660a8e0cd39bcf105b0c2c77","slug":"bodies-of-two-youths-found-drowned-in-ganga-the-next-day-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-114656-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दूसरे दिन गंगा में समाए दोनों युवकों का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दूसरे दिन गंगा में समाए दोनों युवकों का मिला शव
विज्ञापन
मानिकपुर करेंटी घाट पर शुक्रवार को नहाने के दौरान गंगा में समाए दोनों युवकों का शव भी एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला। शव देखते ही परिजन रोते बिलखते रहे। गंगा घाट पर कोहराम मचा रहा। जबकि एक युवक का शव घटना के चार घंटे बाद ही निकाल लिया गया था।
काैशाम्बी जनपद के कोखराज के पल्टीपुर निवासी अभिषेक पटेल (18), ब्रम्हरौली निवासी आदित्य जायसवाल (20), बसावनपुर निवासी शुभम (19) अपने साथी अभिषेक कुमार (22), शशांक पाल (23) के साथ शुक्रवार दोपहर करेंटी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे। शशांक पाल और अभिषेक कुमार नहाने के लिए जैसे ही नदी में घुसे।
तभी दोस्त अभिषेक पटेल, आदित्य जायसवाल व शुभम गहरे पानी में समाते देख बाहर की ओर भागते हुए शोर मचाया। मौके पर पहुंची मानिकपुर पुलिस ने क्षेत्रीय मछुआरों की मदद से घटना के चार घंटे बाद आदित्य जायसवाल का शव खोज निकाला था। शुक्रवार देर शाम पहुंची एसडीआरएफ की टीम शनिवार सुबह से ही अभिषेक व शुभम की खोजबीन करने लगी।
विज्ञापन
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुभम का शव घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर मिल गया। तीसरे युवक अभिषेक पटेल की तलाश में एसडीआरएफ टीम ने क्षेत्रीय मछुआरों के साथ दिलेरगंज, शुकुलपुर व हौदेश्वरनाथ घाट तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पता नहीं चला। उसके परिजन बदहवास हालत में करेंटी घाट पर बैठे रहे। करीब तीन बजे अभिषेक का भी शव करेंटी गंगा घाट से तीन सौ मीटर आगे उतराया मिल गया।
अभिषेक का शव देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। मानिकपुर थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने बताया कि शनिवार को मिले दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घाट के पुजारी को सचेत किया गया है कि उस स्थान पर कोई भी स्नान करने न जाए। यदि कोई जबरन नहाने के लिए दबाव बनाता है तो पुलिस को अवगत कराएं।