{"_id":"65bd56423a2719dc690cbcf9","slug":"board-examinees-could-not-tell-the-formula-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-111685-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एसीटोन, शर्करा का सूत्र नहीं बता पाए बोर्ड परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एसीटोन, शर्करा का सूत्र नहीं बता पाए बोर्ड परीक्षार्थी
विज्ञापन
रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षार्थी परीक्षक के सवालों का यथोचित उत्तर नहीं दे पाए। संबंधित प्रकरण का चार्ट और फाइल तैयार होने के बावजूद परीक्षार्थी शर्करा, बेंजीन का कैकुल, अमोनिया का सूत्र भी नहीं बता पाए। इसके अलावा सबसे सरल यौगिकों के अणुसूत्र बताने में भी कई परीक्षार्थियों के पसीने छूटे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार से 22 कॉलेजों में इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षार्थियों ने भूगोल, रसायन विज्ञान और गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा दी। परीक्षा कराने के लिए फतेहपुर, प्रयागराज से परीक्षक आए थे। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कॉलेजों में पहुंचकर परीक्षा की गतिविधियां देखीं।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम से भी परीक्षा की निगरानी की गई। कॉलेजोंं में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल होती रही। डीआईओएस सरदार सिंह परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे।
परीक्षा के दौरान मौखिक सवालों के जवाब देने में परीक्षार्थियों को बहुत कठिनाई हुई। रसायन विज्ञान के परीक्षार्थी चार्ट और फाइल तैयार करके मौखिक परीक्षा देने पहुंचे। संबंधित चार्ट से परीक्षक ने सूत्र और अणुसूत्र पूछा तो परीक्षार्थी जवाब नहीं दे सके।