फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   blue light

आरटीओ वाराणसी की निजी कार से उतरवाई गई नीली बत्ती

Sat, 14 Jan 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूराो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूूराो प्रतापगढ़ Updated Sat, 14 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
blue light
वाहन चेक‌िंग
कई थानों की पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों के साथ एडिशनल एसपी पूर्वी ने थाने के सामने चेकिंग लगाई। इस दौरान लग्जरी वाहनों के साथ दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। कई वाहनों की फिल्म व नंबर प्लेट उतरवाई गई। वहीं चेकिग में ब्लाक प्रमुख गौरा पूर्णांशू ओझा के वाहन को चेक होने के बाद ही जाने दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कस्बे में उडनदस्ते व स्थानीय पुलिस के माध्यम से राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी गयी। इतनी सजगता के बावजूद पूरी तरह से चेंकिग कर पाना पुलिस व उडनदस्ते के बस की बात नही थी। इसी कारण एएसपी स्वामीनाथ शुक्ला ने कई थानों की फोर्स के साथ चेकिंग पर डटे रहे। इतनी सख्ती के बाद भी दो पहिया वाहन धता बताते हुए पुलिस के सामने से गुजर जाते थे।
विज्ञापन


पुलिस के डंडा फटकारने का भय  दो पहिया वाहन चालकों में नही दिखा। चेकिंग में महिलाओं को भी नही बक्सा गया। इस दौरान बनारस के आरटीओ के वाहन को पुलिस ने चेक किया। उनकी निजी गाड़ी पर नीली बत्ती लगी हुई थी। पुलिस ने उनकी गाड़ी से बत्ती उतरवा कर जुर्माना काटा। चेंकिग के दौरान कस्बे में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इस अवसर पर सीआरपीएफ के डिप्टी कमान्डेंट भारत सोनी, एसएसआई आशुतोष त्रिपाठी, राकेश भदौरिया सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed