फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bloody body of teenager missing for two days found in forest

Pratapgarh News: दो दिन से लापता किशोर का रक्तरंजित शव जंगल में मिला

Sat, 17 Feb 2024 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Bloody body of teenager missing for two days found in forest
दो दिन से लापता किशोर का रक्तरंजित शव जंगल में मिला
विज्ञापन

- इकलौते बेटे की मौत से पिता व बहने हैरान, पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
दिलीपपुर। दो दिन से गायब सूरज पांडेय का रक्तरंजित शव शनिवार दोपहर देवलहा जंगल में मिला। इकलौते बेटे का शव मिलने की खबर मिलते ही पिता और बहने रोते बिलखते मौके पर पहुंचीं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे दुर्वन छीटपुर निवासी बृजेश पांडेय का इकलौता बेटा सूरज पांडेय (16) दो दिन पहले घर से निकला था। शाम को घर वापस न लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार दोपहर देवलहा जंगल में मवेशी चराने पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार सूरज के चेहरे पर चोट के निशान थे। खून भी चेहरे पर लगा था। खोजबीन के दौरान शव की शिनाख्त सूरज के रूप में हुई। इकलौते बेटे का शव मिलने मिलने की खबर सुनते ही बृजेश और बहने बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि तब तक पुलिस शव को मोर्चरी भेज चुकी थी। बृजेश पांडेय ने बताया कि सूरज इकलौता बेटा था। वह दो बहनों से बड़ा था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। दो दिन पहले घर से घूमने निकला था। शाम को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की छानबीन के बाद परिजनों से बात की। थानाध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही उसकी हकीकत का पता चलेगा।
विज्ञापन

इनसेट-------
शव की नहीं हुई पहचान
प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के करका में रेलवे लाइन के किनारे मिले अज्ञात शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस उसकी पहचान के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed