{"_id":"64d10ee09277e63f3e02efc4","slug":"blood-bank-will-shift-to-new-building-platelets-will-be-available-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-2646-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नए भवन में शिफ्ट होगा ब्लड बैंक, मिलेगा प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नए भवन में शिफ्ट होगा ब्लड बैंक, मिलेगा प्लेटलेट्स
Mon, 07 Aug 2023 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 07 Aug 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज का ब्लड बैंक जल्द ही नए भवन से संचालित होगा। अब यहां प्लेटसेट्स की भी सुविधा होगी, जिससे मरीजों को प्रयागराज या लखनऊ में भटकना नहीं पड़ेगा।
ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के लिए जरूरी प्रबंध किए गए हैं। प्राचार्य डाॅ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि रक्त से प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग करने की मशीन (रेफ्रिजरेटेड सेंट्रीफ्यूज मशीन) मिल गई है। नए भवन में ब्लड बैंक के संचालन के साथ ही मशीन भी शुरू कर दी जाएगी। इसके संचालन से अस्पताल में प्लेटलेट्स का संकट खत्म होगा। मशीन एक से डेढ़ घंटे में 12 यूनिट रक्त से प्लेटलेट्स निकाल सकेगी। डेंगू को देखते हुए ब्लड बैंक को शिफ्ट करने का काम तेजी से चल रहा है। इससे इस बार मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।