फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Block pramukh's wife said- police is implicating him as part of a conspiracy

Pratapgarh News: ब्लॉक प्रमुख की पत्नी बोलीं- साजिश के तहत फंसा रहा पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Block pramukh's wife said- police is implicating him as part of a conspiracy
बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत उनके पति सुशील सिंह को माफिया व नशे के सौदागर के रूप में पेश कर राजनीतिक कैरियर खत्म किया जा रहा है। पुलिस से कोई उम्मीद नहीं है। न्यायपालिका व प्रदेश के मुख्यमंत्री ही इन्साफ दिला सकते हैं।
विज्ञापन

पट्टी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में पिछले दिनों गोलीकांड और नशीली दवाओं के धंधे का आरोपी ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह इन दिनों वह जेल में है। सुशील की पत्नी बबिता सिंह व बेटी उदिता और साक्षी सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक, सीओ पट्टी और कोतवाल पर आरोप लगाए। कहा कि पुलिस अफसरों ने ब्लॉक प्रमुख को कार की बरामदगी के लिए रिमांड पर लिया था। ऐसे में रायपुर में नशीला पदार्थ (एमडी) बरामदगी कैसे करने लगे।
विज्ञापन

जिस स्थान पर एमडी छह इंच गड्ढे में बरामद होना बताया जा रहा है। उसी स्थान पर रायपुर की प्रधान ने जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए जेसीबी से कुछ दिन पहले मिट्टी गिरवाई था। यदि प्रमुख एमडी का कारोबार कर रहे थे तो अब तक पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की। हरियाणा पुलिस ने लवीशंकर की गिरफ्तारी के बाद केवल पूछताछ की। किसी के मिलने-जुलने से कोई तस्कर नहीं बन जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जुलाई को पट्टी में रजिस्ट्री के दौरान बाहरी लोगों ने प्रमुख पर हमला बोला। इसके बाद उन्होंने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई। परिवार के लोगों का कई दिनों तक उत्पीड़न किया जाता रहा। पार्टी के सदस्यों के साथ दने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग उनके साथ क्यों नहीं खड़े हो रहे। यह वह नहीं बता सकतीं। हां, वह जल्द ही सीएम योगी से मिलकर घटना की निष्पक्ष व सीबीआई जांच की मांग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed