{"_id":"57c484f64f1c1b0b4b2cb8de","slug":"blo-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ के साथ खड़ा मिलेगा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ के साथ खड़ा मिलेगा जिला प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh
जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने कहा कि बूथ लेबल अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के मेरूदंड की भूमिका में हैं और अपनी इस भूमिका का निर्वहन ईमानादारी से करेंगे। हमेशा बीएलओ के साथ जिला प्रशासन के साथ खड़ा मिलेगा।
हादीहाल में सोमवार को आयोजित बीएलओ प्रशिक्षण समारोह में सदर विधानसभा के बीएलओ को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए त्रुटिहीन मतदाता सूची का होना आवश्यक है। सभी बीएलओ को जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितंबर से प्रारंभ हो रहे पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ को लोगों के घर-घर जाकर प्रारूप तैयार करना है। 2 जनवरी तक दावे आपत्तियां ली जाएंगी।
सभी बीएलओ को यह देखना है कि महिला वोटरों की संख्या कम क्यों है। मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। इस प्रशिक्षण अभियान में 356 बीएलओ को बुलाया गया था। जिसमे 41 बीएलओ गायब मिले। विलंब से आने वाले बीएलओ को डीएम ने फटकार भी लगाई। सभी लोगों की शंकाओं का जिलाधिकारी ने समाधान भी किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर शशीभूषण राय, प्रशिक्षु एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार चंद्रेश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।