{"_id":"5c72e457bdec227386332aec","slug":"blo-not-sblo-not-seen-anywhere-how-to-become-voter-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं नहीं दिख रहे बीएलओ, कैसे बने मतदाता पहचानपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं नहीं दिख रहे बीएलओ, कैसे बने मतदाता पहचानपत्र
Mon, 25 Feb 2019 12:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
voter list
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची में नए युवाओं को जोड़ने के लिए चलाए गए विशेष अभियान पर बीएलओ ने पानी फेर दिया। बूथों पर बीएलओ नहीं दिखाई पड़े। इससे 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को निराश होना पड़ा।
चुनाव आयोग ने 23 और 24 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर युवा मतदाता को जोड़ने के लिए आदेश दिया था। सुबह दस से चार बजे तक बीएलओ को बूथ पर मौजूद रहने को कहा था। मगर ज्यादातर बूथ पर बीएलओ ही नदारद रहे। ऐसे में मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए युवा परेशान दिखे। वहीं मतदाता सूची में जिनका नाम नहीं है वह भी नाम बढ़वाने के लिए परेशान रहे।
परलोक सिधारे लोगों का नाम भी मतदाता सूची से नहीं काटा जा सका। ग्रामीण इलाके के ज्यादातर बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे।
इन बूथों पर नहीं बैठे थे बीएलओ
सदर विकास खंड के बबुरहा, श्रीनाथपुर, कोपा, सहेरुआ, रानीगंज के जगनीपुर, सुलतानपुर, लच्छीपुर, चिरकुट्टी, मानधाता के जलालपुर, दानपुर, रामनगर समेत दर्जनों बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे थे। कुछ बूथों पर बीएलओ सुबह पहुंचे और दो घंटे बाद लौट गए।
विज्ञापन
रविवार को व्यस्तता के चलते हकीकत खंगालने में सफलता नहीं मिली। जहां से शिकायतें आ रही हैं, उसकी जांच कराकर दोषी बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सत्यप्रकाश सिंह, एसडीएम सदर।