फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP TIRANGA YATRA

शहर में शहीदाें की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP TIRANGA YATRA
न्यूज
आजादी के 70 साल बाद जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत रविवार को सांसद हरिबंश सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा शहर में निकली। इसका शुभारंभ सई नदी पुल से हुआ। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कंपनी बाग में आकर समाप्त हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद देशवासियों के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जगाना है।
विज्ञापन


इस मौके पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।  यात्रा के दौरान सांसद हरिबंश सिंह खुली जीप में समर्थकों के साथ चल रहे थे। जेठवारा से कटरा गुलाब सिंह तक तिरंगा यात्रा भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन की अगुवाई में निकाली गई। विश्वनाथगंज विधानसभा के बूथों पर तिरंगा यात्रा भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह की अगुवाई में निकालीगई। लक्ष्मणपुर,मानधाता, मोहनगंज मंडल के बूथों पर निकली यात्रा में सुशील सिंह ने कहा कि तिरंगे की शान झुकने न पाये। कुंडा में भाजपा सांसद विनोद सोनकर की अगुवाई में शनिवार को मानिकपुर के चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर काॅलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


मानिकपुर से निकली तिरंगा यात्रा आलापुर, नवाबगंज,परियावां, अदलाबाद, अस्थान, लवाना, कुसुवापुर, भददिव, खनवारी, संग्रामगढ़, हीरागंज, ताजपुर होते हुये कुंडा पहुंची। पुरवियन का पुरवा के समीप नहर पर सांसद ने लोगों को संबोधित कर यात्रा का समापन किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed