फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP's historic victory over youth workers: Subhash Yaduvanshi

युवा कार्यकर्ताओं के बल भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत: सुभाष यदुवंशी

Wed, 10 Jul 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP's historic victory over youth workers: Subhash Yaduvanshi
चिलबिला स्थित श्रीराम वाटिका में भाजयुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए कार्यकर्ता। - फोटो : PRATAPGARH
युवा कार्यकर्ताओं के बल भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत: सुभाष यदुवंशी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। मंगलवार को चिलबिला स्थित श्रीरामवाटिका में भारतीय जनता युवा मोर्चां द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजन हुआ। वक्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा का वैभव काल चल रहा है। देश के करोड़ों युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि 2014 के बाद 2019 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। पार्टी के विस्तार एंव विकास में कार्यक्र्ताटों की अहम भूमिका होती है। भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतापगढ़ के युवा कार्यकर्ताओं में गजब का जज्बा और जुनून है। उनकी कर्मठता एवं पार्टी के प्रति समर्पण का नतीजा है कि लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि युवा मोर्चा प्रतापगढ़ सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में अव्वल रहेगा। संचालन जिला उपाध्यक्ष आनंद शिल्पी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह, मणिंद्र पांउेय, संतोष जायसवाल, अंकित पाठक, राजेंद्र मौर्य, दुर्गेश ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed