{"_id":"5d1e3ec08ebc3e3c7f549356","slug":"bjp-mps-threaten-eo-abused-pratapgarh-news-ald248555664","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी की आपूर्ति ठप कर कर्मचारियों के साथ सड़क पर उतरी ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी की आपूर्ति ठप कर कर्मचारियों के साथ सड़क पर उतरी ईओ
विज्ञापन
सिटी कस्बे में सांसद के विरोध में जाम लगाये नगर पंचायत कर्मचारियों व ईओ को समझाती पुलिस।
- फोटो : PRATAPGARH
भाजपा सांसद के करीबी ने ईओ को धमकाया, दी गालियां
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धमकी भरा ऑडियो, आक्रोशित कर्मचारियों ने लगाया जाम
दुकान पर पॉलिथीन की जांच करने से नाराज था सांसद का सोशल मीडिया प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्व्यवहार और अहंकार को लेकर भले ही सख्ती दिखाते हुए चेतावनी दी थी कि किसी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लेकिन इसका असर होता नहीं दिख रहा है। मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम के अफसर की बल्ले से पिटाई का मामला अभी थमा भी नहीं था कि यहां भाजपा सांसद के करीबी ने नगर पंचायत की महिला ईओ को फोन पर धमकी देने के साथ ही गालीगलौज की। वह ईओ द्वारा दुकान पर पालिथीन की जांच करने से नाराज था। इसका आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। इससे आक्रोशित कर्मचारियों के साथ ईओ ने कार्रवाई की मांग को लेकर तीन घंटे तक सड़क पर जाम लगाया।
बुधवार को नगर पंचायत सिटी की ईओ प्रियंका तिवारी व खाद्य विभाग की टीम ने कस्बे में दुकानों से पालिथीन की जांच करते हुए जुर्माना लगाया था। अपनी दुकान पर जांच होने से सांसद संगमलाल गुप्ता के सोशल मीडिया प्रभारी अनूप गुप्ता आपे से बाहर हो गए। गुरुवार को सोशल मीडिया पर उनका ईओ को धमकी व गाली देने का आडियो वायरल हो गया। सांसद के सोशल मीडिया प्रभारी ने ईओ को धमकाते हुए कहा कि मैं सांसद कार्यालय से अनूप गुप्ता बोल रहा हूं। हमारी दुकान है प्रतापगढ़ सिटी में, कल आपने जांच की थी। हमारे कहने का मतलब कितना लीगल काम करती हैं आप, यह सब जानते हैं, रोज-रोज जांच ठीक नहीं। मेरी बात सीधे सुन लो, ज्यादा अधिकारी बनोगी तो समझ लेना। दुकान पर दुबारा दिखाई मत पड़ना, मेरी दुकान ग्रामीण बैंक के सामने है। ईओ से तकरार होने के बाद गालियां देते हुए फोन काट दिया। इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने बात की गई तो उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया।
वर्जन
सड़क जाम करने पर नगर पंचायत ईओ समेत कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उनका काम बिजली-पानी की आपूर्ति रोककर प्रदर्शन करना नहीं है। अगर दुर्व्यवहार हुआ था तो उन्हें पुलिस से शिकायत करनी चाहिए। अगर हमारे कर्मचारी ने अभद्र टिप्पणी की है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
संगमलाल गुप्ता, सांसद

नगर पंचायत सिटी में सांसद के विरोध में जाम लगा कर धरने पर बैठे नगर पंचायत कर्मचारी।- फोटो : PRATAPGARH