फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP is concerned about the person standing at the last rung of the society: Nagendra Raghuvanshi

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करती है भाजपा - नागेंद्र रघुवंशी

Fri, 23 Jul 2021 12:50 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 23 Jul 2021 12:50 AM IST
सार

भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करती है। कहा कि कभी दो सांसदों वाली पार्टी आज पूरे देश में भगवा लहरा रही

विज्ञापन
BJP is concerned about the person standing at the last rung of the society: Nagendra Raghuvanshi
बड़नपुर में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बोलते जिला प्रभारी नागेन्द्र रघुवंशी। संव? - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करती है। कहा कि कभी दो सांसदों वाली पार्टी आज पूरे देश में भगवा लहरा रही है। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने आए जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बड़नपुर में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, गणेश नारायण मिश्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी ने पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां नीचे बैठने वाला कार्यकर्ता अपनी क्षमता और योग्यता से कब ऊंचाई तक पहुंच जाए, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन


जिला मंत्री आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश में नई इबारत लिख रहा है। विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में करीब 4 लाख युवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रक्रिया से नौकरियां दी गई है। नारी सशक्तिकरण, मातृ वंदना योजना से 23 लाख माताएं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से सात लाख बेटियां लाभान्वित हुई हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, पवन गौतम, शिवप्रकाश सेनानी, राजेश सिंह, राघवेंद्र शुक्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed