फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP bets on Kayastha face, hands over command to Ashish Srivastava

Pratapgarh News: भाजपा ने कायस्थ चेहरे पर लगाया दांव, आशीष श्रीवास्तव को सौंपी कमान

Fri, 15 Sep 2023 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 15 Sep 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
BJP bets on Kayastha face, hands over command to Ashish Srivastava
बाबागंज ​स्थित भाजयुमों कार्यालय पर भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का स्वागत कर
दूसरी बार भाजपा ने कायस्थ को बनाया जिलाध्यक्ष, कार्यालय पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। भाजपा ने शहर के पल्टन बाजार निवासी आशीष श्रीवास्तव को जिले के कमान सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से सोशल मीडिया पर नियुक्त पत्र जारी होते ही समर्थक खुशी से उछल पड़े। आरएसएस के पुराने कार्यकर्ताओं में गिने जाने वाले आशीष निवर्तमान जिला महामंत्री के पद पर रहकर पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे। कार्यालय पर शाम को आयोजित स्वागत कार्यक्रम में वह भावुक हो गए और विश्वास दिलाया कि वह पार्टी और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।



भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 23 प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोंकी थी। मगर पार्टी ने ऐसे नाम पर मुहर लगाई, जो चर्चा में नहीं था। भाजपा ने वर्ष 2008-10 तक दूधनाथ वर्मा और 2010-12 तक जवाहर लाल श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष बनाया था। इसके पहले जितने भी जिलाध्यक्ष पार्टी ने बनाए उनमें ब्राह्मण और क्षत्रिय वर्ग का दबदबा रहा। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी के दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां अभी से करनी होंगी।
विज्ञापन



------

आशीष के जिलाध्यक्ष बनने पर कायस्थ समाज ने भाजपा का जताया आभार
प्रतापगढ़। आशीष श्रीवास्तव को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कायस्थ वाहिनी, चित्रगुप्त महासभा, अखिल कायस्थ महिला प्रकोष्ठ ने भाजपा का आभार जताया है। कायस्थ संगठनों ने कहा है कि निश्चित रूप से भाजपा ने एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को पद देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। इस मौके पर संतोष खरे, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, आशीष खरे, डॉ एके कुलश्रेष्ठ, संजय श्रीवास्तव, डॉ. रवि श्रीवास्तव, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, अमितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. क्षितिज कुमार श्रीवास्तव, अमिताभ श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed