फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP accepted agricultural law as anti-farmer: Pramod

भाजपा ने माना कृषि कानून किसान विरोधीः प्रमोद

Wed, 09 Dec 2020 08:50 PM IST
Pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Dec 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
BJP accepted agricultural law as anti-farmer: Pramod
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh

प्रतापगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भाजपा ने भी स्वीकार कर लिया है कि कृषि कानून किसान विरोधी है। अगर ऐसा ना होता , तो वह छह बिंदुओं पर संशोधन करने को तैयार न होती। उन्होंने कहा कि कृषि कानून के बहाने देश को गुलामी की दासता में जकड़ने की तैयारी हो रही है। वह बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रामराज शुक्ल  के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

विज्ञापन


पुराना माल गोदाम रोड स्थित कांग्रेसी नेता डा. प्रशांतदेव शुक्ल के आवास पर  बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व
विधायक  पं. रामराज शुक्ल द्वारा आजादी की  लड़ाई में बढ़कर हिस्सा लेने की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इससे पहले उन्होंने पं. रामराज शुक्ल के
विज्ञापन

चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव श्याम किशोर शुक्ल ने कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर कपिल व्दिवेदी, डा. नीरज त्रिपाठी, महेंद्र शुक्ल, प्रेमशंकर व्दिवेदी, माबूद खान, धर्मेन्द्र मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र,कामता प्रसाद प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed