फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bipaas in pratapgarh

जाम से मिलेगी निजात, बनेगा बाईपास

Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
bipaas in pratapgarh
चिलबिला क्रासिंग, गायघाट रोड और शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलने वाली है। सोनावां से कटरामेदनीगंज बाईपास के निर्माण लिए हरी झंडी मिल गई है। शनिवार को 17 गांवों के 1365 किसानों की जमीनों का गजट जारी किया गया। जिला प्रशासन ने किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा देने का फैसला लिया है।  
विज्ञापन

जिले को20 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद बाईपास की सौगात मिलने जा रही है। चिलबिला से भुपियामऊ के बीच बाईपास बनवाने के लिए आज से करीब दस वर्ष पूर्व सर्वे भी हुआ था, मगर शासन से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण आगे कदम नहीं बढ़ा।
विज्ञापन


चिलबिला की क्रासिंग पर लगने वाले जाम से छुटकारा और शहरियों को राहत देने के लिए स्वयंसेवी संगठनों और राजनैतिक संगठनों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया, मगर सफलता नहीं मिली। चार लेन के बनने वाले बाईपास में 17 गांव के 1365 किसानों की जमीन अधिगृहीत की जाएगी। जिन किसानों को जमीन अधिगृहीत की जा रही है, उन्हें सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर किसानों से 21 दिन के अंदर सीआरओ के पास आपत्ति दाखिल करने को कहा है। मुख्य राजस्व अधिकारी रामसिंह वर्मा ने बताया कि जिन किसानों की जमीन बाईपास में आ रही हैं, उनका गांव और गाटा संख्या का उल्लेख किया गया है। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह लिखित शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed