{"_id":"57127e8f4f1c1b106d4a6b28","slug":"bio-toilet-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ की दो ट्रेनों को बायो टायलेट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ की दो ट्रेनों को बायो टायलेट की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
bio toilet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता को ध्यान में रखकर रेल बजट में ट्रेनों के अंदर जैविक शौचालय (बायो टायलेट) बनाने की घोषणा को अमली जामा पहनाने का काम रेल प्रशासन ने शुरू कर दिया है। प्रतापगढ़ की दो ट्रेनों कानपुर जाने वाली इंटरसिटी और दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में यह सुविधा होगी। इसके इस्तेमाल को लेकर यात्रियों को जागरूक करने का निर्देश रेलवे बोर्ड ने दे दिया है।
अभी तक ट्रेनों में इस्तेमाल होने वाले साधारण शौचालय से गंदगी फैलती है। रेल पटरियों पर गंदगी फैलने से कर्मचारियों को काम करने में काफी दिक्कतें आती हैं। बदबू से प्लेटफार्म पर यात्रियों को बैठना दूभर हो जाता है। मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत रेल मंत्रालय ने इस अभियान को अपने से जोड़ते हुए ट्रेनों में साफ-सफाई को लेकर जैविक शौचालय का खाका तैयार किया। रेल बजट के दौरान बाकायदा इसकी घोषणा भी की गई थी। दूसरी कई ट्रेनों में बायो टायलेट की सुविधा दी जा चुकी है। अब प्रतापगढ़ में भी इसकी शुरुआत कर दी गई है। यहां से चलने वाली कानपुर की इंटरसिटी एक्सप्रेस और दिल्ली की पद्मावत एक्सप्रेस को सबसे पहले बायो टायलेट की सुविधा से जोड़ा जा रहा है। जो भी नए कोच लग रहे हैं, उसमें इस तरह के शौचालय बने हुए हैं।