फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike riding youths took away lakhs of jewelery from the shop in broad daylight

दिनदहाड़े दुकान से लाखों के जेवर उठा ले गए बाइक सवार युवक

Thu, 09 Sep 2021 07:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youths took away lakhs of jewelery from the shop in broad daylight
कुंडा के डेरवा में आभूषण की दुकान से सामान लेकर जाते आरोपियों की सीसीटीवी से मिली तस्वीर। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
दिनदहाड़े दुकान से लाखों रुपये के जेवर लेकर बाइक सवार भाग निकले। दुकानदार चिल्लाता रह गया। देर शाम पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी से आरोपियों की फुटेज निकलवाई है। जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा निवासी सतीशचंद्र कौशल की डेरवा बस स्टॉप के पास आभूषण की दुकान है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे वह भोजन करने घर चले गए थे। उनका बेटा समीर दुकान पर बैठा था। इस दौरान बाइक से दो युवक दुकान पर पहुंचे और अंगूठी दिखाने को कहा। समीर उन्हें अंगूठी दिखाने लगा। इस दौरान जेवरात से भरा डिब्बा उठाकर युवक भागने लगे। यह देख समीर पीछे दौड़ा, लेकिन तब तक दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना पर सतीश दुकान पर पहुंचे। इसके बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed