{"_id":"66a1f244098eddef2f0a5d2c","slug":"bike-riding-youth-dies-in-collision-with-truck-three-people-seriously-injured-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Thu, 25 Jul 2024 12:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:05 PM IST
सार
खनवारी थाना संग्रामगढ़ निवासी अभिनव कुमार गौतम उर्फ विक्की (16) पुत्र देवी दीन गौतम की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ तीन अन्य युवक जो अपनी मोटर साइकिल पर थे वह भी घायल हो गए।
विज्ञापन
अभिनव कुमार गौतम उर्फ विक्की। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनवारी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। परिजनों का हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खनवारी थाना संग्रामगढ़ निवासी अभिनव कुमार गौतम उर्फ विक्की (16) पुत्र देवी दीन गौतम की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ तीन अन्य युवक जो अपनी मोटर साइकिल पर थे वह भी घायल हो गए। घायलों में अमित शुक्ला (20) पुत्र शीतला प्रसाद शुक्ला निवासी खनवारी, राजकुमार (22) पुत्र बाबूलाल निवासी राजपालीपुर थाना संग्रामगढ़ और गुड्डू पटेल (20) पिता रामदेव पटेल निवासी राजपालीपुर घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ भेजा गया।
विज्ञापन
यह लोग निशान चढ़ाने का निमंत्रण देने के लिए रिश्तेदारी में जा रहे थे। दो घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों और परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।