{"_id":"65490e54c9433773e30b23f6","slug":"bike-riding-miscreants-overtook-bolero-and-looted-rs-25-lakh-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1004-7113-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइक सवार बदमाशों ने बोलेरो को ओवरटेक कर लूट लिए ढ़ाई लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइक सवार बदमाशों ने बोलेरो को ओवरटेक कर लूट लिए ढ़ाई लाख रुपये
Mon, 06 Nov 2023 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 06 Nov 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
घायल राजू यादव सेल्समैन।
बाइक सवार बदमाशों ने बोलेरो को ओवरटेक कर शीशा तमंचे के बट से तोड़ दिया। बदमाश चालक और सेल्समैन को तमंचे के बट से मारकर ढ़ाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
कुंडा नगर स्थित दवा एजेंसी के सेल्समैन राजू यादव सोमवार की शाम बोलेरो से कटरागुलाब सिंह आए थे। लौटते समय भिटारा नहर के करीब गंगा का पुरवा के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बोलेरो को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। बोलेरो न रोकने पर चालक की साइड का शीशा तमंचे की बट से तोड़ दिया। मौका पाकर बदमाशों ने चालक रमेश पाल के सिर पर तमंचा लगा दिया। विरोध करने पर चालक और सेल्समैन को तमंचे के बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उनके पास से ढ़ाई लाख रुपये नकदी छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को अस्पताल ले आई। संवाद