फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider took away the married woman after beating her husband and relative

Pratapgarh News: पति व रिश्तेदार की पिटाई कर उठा ले गए विवाहिता को बाइक सवार

Thu, 13 Apr 2023 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Bike rider took away the married woman after beating her husband and relative
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अर्रो पुल के करीब देर रात की घटना, तीन पर मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अर्रो पुल कामापट्टी मोड़ के करीब बुधवार देर रात दो बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश पति तथा रिश्तेदार को लहूलुहान कर विवाहिता को उठा ले गए। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। घायलों को उपचार के लिए भेजने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सीमा पर घेराबंदी की। इसके बाद विवाहिता को छोड़कर बदमाश भाग निकले।
बाघराय थाना क्षेत्र के मंडल भासों निवासी राहुल धरकार बुधवार की देर रात घर से अपने मामा के लड़के बृजराज की बाइक से ननिहाल कामापट्टी जाने के लिए निकला। उसके साथ बाइक पर पत्नी विनीता तथा ममेरा भाई बृजराज भी था। राहुल के अनुसार जब वे अर्रो पुल कामापट्टी मोड़ के करीब पहुंचे, तभी पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश तथा एक अन्य बाइक सवार नकाबपोश बदमाश ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वे बाइक लेकर गिर पड़े। तभी नकाबपोश बदमाशों ने राहुल तथा बृजराज पर हमला बोल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आरोपी विनीता को अगवा कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से राहुल की हालत गंभीर देख उसे एसआरएन भेज दिया गया। उधर, अफसरों ने संग्रामगढ़, महेशगंज व लालगंज पुलिस के साथ बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा व सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर तलाश में जुट गए।
पुलिस की नाकाबंदी के चलते बदमाश विवाहिता को महेशगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर छोड़कर भाग निकले। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। राहुल की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मुकदम दर्ज कर लिया।
इनसेट------
हमलावरों ने दी दोबारा जान से मारने की धमकी
राहुल के अनुसार हमला करने वाले नकाबपोश बदमाश विनीता को जबरन ले जाते समय धमकी भी देते रहे कि इस बार तो छोड़ दिया लेकिन अगली बार नहीं छोड़ेंगे। आरोपियों ने उसे सरिया डंडे से पीटा। ममेरे भाई बृजराज को भी लहूलुहान कर दिया।

वर्जन------
घटना की जानकारी के बाद ही सीमा पर पुलिस टीम बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगा दी गई थी। पुलिस ने विवाहिता की तलाश में सर्च ऑपरेशन भी चलाया। विवाहिता को छोड़कर बदमाश भागने को मजबूर हो गए। उनकी तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।
रोहित मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed