फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider took away national bird stork, complaint lodged with forest department

सारस लापता : राष्ट्रीय पक्षी सारस को उठा ले गए बाइक सवार, वन विभाग से की गई शिकायत

Sun, 04 Feb 2024 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 04:19 PM IST
सार

कंधई थाना क्षेत्र के इटवा अनहवना गांव के तालाब में दो माह पहले बुलेरो से आए कुछ लोग राष्ट्रीय पक्षी सारस को छोड़कर चले गए थे। इंसानों से इस पक्षी का बहुत लगाव था। वह प्रतिदिन सुबह शाम आसपास के लोगों के पास आकर बैठ जाता था।

विज्ञापन
Bike rider took away national bird stork, complaint lodged with forest department
सारस पक्षी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंधई थाना क्षेत्र के इटवा अनहवना गांव में तालाब के पास छोड़े गए राष्ट्रीय पक्षी सारस को बाइक सवार उठा ले गए। सारस ग्रामीणों से काफी घुल मिल गया था। वह लोगों के साथ बैठकर खाता पीता था, जिससे ग्रामीणों का उससे काफी लगाव हो गया था। उसके गायब होने पर ग्रामीणों में काफी गुस्सा है, लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के इटवा अनहवना गांव के तालाब में दो माह पहले बुलेरो से आए कुछ लोग राष्ट्रीय पक्षी सारस को छोड़कर चले गए थे। इंसानों से इस पक्षी का बहुत लगाव था। वह प्रतिदिन सुबह शाम आसपास के लोगों के पास आकर बैठ जाता था। लोग उसे बिस्किट, नमकीन, मठरी आदि खिलाते थे। वह फिर वापस तालाब के पास चला जाता था। गांव के अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार ने कई बार वन विभाग व स्थानीय पुलिस को अवगत कराया था कि इसकी देखरेख की जाए।
विज्ञापन


आरोप है कि वन विभाग व पुलिस ने इस मामले में कोई रुचि नहीं दिखाई। शुक्रवार शाम पांच बजे बाइक पर दो युवक पहुंचे और सारस पक्षी को लेकर चले गए। इससे गांव में खलबली मच गई। शनिवार सुबह से ही ग्रामीणों सारस को खोजते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बताया जा रहा है कि सारस कुसमी के ग्राम प्रधान का था। इस मामले में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो उसने सारस को तालाब के पास छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय पक्षी के गायब होने की चर्चा दिनभर ग्रामीणों की जुबान पर रही। इस संबंध में संडवा चंदिका के वन रेंजर अमर जीत मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, फिर भी जांच कराकर कारवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना की जानकारी है। इसकी शिकायत की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed