{"_id":"5f2192960bb6361abd77158f","slug":"bike-rider-miscreants-injured-one-lakh-30-thousand-in-pratapgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में बाइक सवार लुटेरों ने टाइनी संचालक को घायल कर लूटे एक लाख 30 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में बाइक सवार लुटेरों ने टाइनी संचालक को घायल कर लूटे एक लाख 30 हजार
Wed, 29 Jul 2020 08:45 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामगढ़ इलाके में मंगलवार रात टाइनी शाखा संचालक को घायल कर बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख तीस हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने संचालक से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के शिवगढ़ निवासी शिवशंकर पांडेय पुत्र रामचंद्र पांडेय नरई चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा भटनी की टाइनी शाखा चलाते हैं। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। नरई-सलोन मार्ग पर थोड़ी दूर आगे जाने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। बदमाश उनके पास रहा बैग छीनने लगे।
विज्ञापन
pratapgarh news
- फोटो : प्रतापगढ़
विरोध करने पर लुटेरों ने तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन गोली मिस हो गई। इस पर तमंचे की बट से शिवशंकर के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। बदमाश उनके पास रहा बैग लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने देखा तो संग्रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी संग्रामगढ़ ले गई। होश आने पर टाइनी संचालक ने बताया कि बैग में एक लाख तीस हजार नगदी, लैपटॉप और एटीएम कार्ड था।
उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने अधिकारियों को हजारों की लूट की सूचना दी। बुधवार को एसपी अभिषेक सिंह स्वॉट टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित संचालक से घटना की जानकारी ली। देर शाम तक लूट की घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। नवागत थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टाइनी संचालक की तरफ से तहरीर मिली है। घटना की जांच चल रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।