फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider dies in car collision, wife injured

Pratapgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

Fri, 09 Aug 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in car collision, wife injured
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बमरौली झोकवारा निवासी अजमल खान (44) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पत्नी रुखसाना बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

बमरौली झोकवारा निवासी अजमल पत्नी के साथ कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रहवई ससुराल गए हुए थे। वह बुधवार शाम वापस अपने घर लौट रहे थे। मानिकपुर थाना क्षेत्र के रहमत अली का पुरवा के समीप प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर पीछे से ओवरटेक कर रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी कालाकांकर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजमल को रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पत्नी रुखसाना बानो, बेटी खुशी, और अक्सा रोने बिलखने लगीं। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक मजदूर कर परिवार का भरण पोषण करता था। इंस्पेक्टर जयचंद भारती ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed