फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 07 Jan 2021 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck
मृत बाइक सवार युवक राजेश मौर्या। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजेश कुमार मौर्य (42) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा होने से लखनऊ-वाराणसी हाईवे घंटे भर के लिए ठप हो गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के कोठार मंगोलेपुर निवासी राजेश कुमार मौर्य (42) बुधवार को सुबह आठ बजे किसी काम के सिलसिले में बाइक से सगरासुंदरपुर बाजार आया था। ओरी का पुरवा के समीप गंगा पुत्री घाट मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर हाईवे पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के आने के बाद मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए जाने के बाद हाईवे पर घंटे भर से ठप यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने सगरासुंदरपुर के समीप से ट्रक भी बरामद कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की वजह ट्रक की तेज रफ्तार व घना कोहरा बताया है। मामले में मृतक के बेटे अमित कुमार मौर्य की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। कोतवाल संजय कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर शीघ्र जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed