{"_id":"688d04b9f7d94ef6ed0e8e94","slug":"bike-march-taken-out-demanding-restoration-of-old-pension-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-144819-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाला बाइक मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाला बाइक मार्च
विज्ञापन
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के नेतृत्व में नई पेंशन योजना एनपीएस, एकीकृत पेंशन योजना यूपीएस, निजीकरण और विद्यालयों के मर्जर के विरोध में बाइक रोषमार्च निकाला गया। रोष मार्च में पुरानी पेंशन योजना ओपीएस की बहाली की मांग की गई।
शिक्षक, कर्मचारी बाइक से भुपियामऊ से रोष मार्च शुरू कर भंगवाचुंगी, तिलक कॉलेज, एमडीपीजी, चौक घंटाघर, सदर बाजार, केपी कॉलेज के रास्ते विरोध जताते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचे। रोष मार्च के समापन के बाद अटेवा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। यूपीएस, एनपीएस की समाप्ति के साथ पुरानी पेंशन ओपीएस की बहाली की मांग की गई।
मर्जर प्रक्रिया पर रोक के साथ निजीकरण समाप्त किए जाने की भी मांग की गई। जिलाध्यक्ष सीपी राव ने कहा कि मांग के संबंध में यदि सरकार निर्णय नहीं लेगी तो 25 नवंबर को मंच दिल्ली पहुंचेगा। मंडलीय महामंत्री विनोद त्रिपाठी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के मर्जर की कार्रवाई बंद की जाए। इस मौके पर विनय प्रताप सिंह, डॉ. विनोद त्रिपाठी, अयोध्या यादव, डॉ.अनिल पांडेय, करुणेश सिंह, अजय कुमार, रमेश गुप्ता, ऐनुल हसन, पार्वती विश्वकर्मा मौजूद रहे।