{"_id":"5f0e023c8ebc3e636108abb5","slug":"bike-hit-by-electric-pole-two-youths-died-pratapgarh-news-ald2810343146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, दो की मौत
विज्ञापन
उदयपुर थाने के रेहुआ लालगंज में सड़क हादसे में मृत बाइक सवार युवकों का शव पिकअप पर रखती पुलिस।
- फोटो : PRATAPGARH
मवेशी से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उदयपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर गोदवा निवासी रोहित सरोज (25) पुत्र चिनीलाल सरोज मंगलवार को अपनी मां की दवा कराने के लिए सलवन गया था। दवा लेने के बाद वह अपनी मौसी के घर रायबरेली जनपद के सलवन थाना क्षेत्र के धरई चला गया।
रोहित ने मां को मौसी के घर छोड़ दिया और मौसेेरे भाई धर्मेश सरोज (25) पुत्र देवतादीन सरोज को साथ लेकर घर के लिए निकल पड़ा। रात करीब साढ़े आठ बजे रोहित बाइक लेकर रेहुआ लालगंज के करीब पहुंचा। इस दौरान अचानक बाइक के सामने गाय आ गई। उससे बचने की कोशिश में रोहित बाइक से नियंत्रण खो बैठा। बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। रफ्तार तेज होने के कारण रोहित व धर्मेश को गंभीर चोटें आईं। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आननफानन में दोनों को उपचार के लिए सांगीपुर सीएचसी भेजा गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलने पर रायबरेली से भी परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पति ने पत्नी को पीटा
संडवाचंद्रिका। पति ने दूसरी महिला से संबंध का विरोध करने पर पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के रहने वाले युवक का किसी दूसरी महिला से संबंध था। इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को हो गई। पत्नी ने पति से बच्चों के भविष्य की दुहाई दी, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा। उसने पत्नी को ही जमकर पीट दिया। मोहल्ले के लोगों के बीच-बचाव पर उसकी जान बची। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अभद्रता करने पर सिपाही लाइनहाजिर
भंगवाचुंगी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही को राहगीरों के साथ अभद्रता करने पर पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। रविवार की रात महुुआर के रहने वाले सरताज व मशरूफ बाइक से घर जा रहे थे। नया मालगोदाम रोड क्रासिंग पर चीता मोबाइल के पुलिसकर्मी अभिषेक सिंह अपने साथी सिपाही के साथ लोगों की तलाशी ले रहा था। दोनों युवकों ने बताया कि वह अपने ट्रक चालक को खाना देकर घर जा रहे हैं। इस सिपाही अभिषेक अभद्रता करते हुए उन्हें पुलिस चौकी लाया। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी आ गए। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। प्रकरण की जांच रिपोर्ट मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सिपाही को लाइन में आमद कराने का निर्देश दिया।
ननिहाल से जेवरात लेकर किशोरी प्रेमी संग फरार
स्थानीय बाजार में ननिहाल में रहने वाली किशोरी अपने मामा-मामी के जेवरात लेकर प्रेमी संग भाग गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। तलाश करने के बाद जब किशोरी नहीं मिली तो नाना ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पट्टी पुलिस किशोरी की सहेली समेत तीन लोगों से कोतवाली में पूछताछ करती रही।
सुरक्षा की लगाई गुहार
जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडीखास के रहने वाले फहीम अहमद ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि पड़ोसी जबरन उसकी जमीन पर कब्जा कर लिए। आरोपी हमेशा असलहों से लैस रहते हैं। जिससे उसका पूरा परिवार सहमा रहता है। अब वे घर छोड़कर भाग जाने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी जेठवारा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।