{"_id":"628fc115c6572f4e001ef34a","slug":"bike-collided-face-to-face-youth-killed-two-injured-pratapgarh-news-ald3338731133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने भिड़ीं बाइक, युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने भिड़ीं बाइक, युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
Bike collided face to face, youth killed, two injured
सांगीपुर-राहाटीकर मार्ग स्थित ननइया बाजार के पास बृहस्पतिवार को आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
उदयपुर के ननइया राहाटीकर गांव निवासी खुशनूर अहमद (23) बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से अपने भाई वसीम (14) व दोस्त शहरूफ (16) के साथ बाजार जा रहा था। ननइया बाजार के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद तीनों को रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां इलाज के दौरान खुशनूर ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां जरीना ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।