फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Belha came down in the clean survey, got the first rank in the division and got the 21st rank in six states

स्वच्छ सर्वेक्षण में नीचे आया बेल्हा, मंडल में प्रथम तो छह प्रदेशों में मिली 21वीं रैंक

Sun, 21 Nov 2021 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Belha came down in the clean survey, got the first rank in the division and got the 21st rank in six states
स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार बेल्हा को प्रदेश में छठां स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि पिछली बार चौथा स्थान मिला था। देश के छह प्रदेशों में हुई रैंकिंग में भी 21वां स्थान मिला है। नगर पालिका की उम्मीदों पर जल, मल निस्तारण की व्यवस्था दुरुस्त न होने की वजह से पानी फिर गया। इसके अलावा नगर पालिका के सीमा विस्तार में शामिल गांवों में सफाई व्यवस्था सुचारू ढंग से न होने के कारण भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से कराए गए वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण में वर्ष 2020 में नगर पालिका को प्रदेश में चौथा स्थान मिला था। जबकि यह अंक इस बार दो पायदान नीचे खिसक गया है। बेल्हा को प्रदेश में छठा स्थान मिला है। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए हर साल केंद्र सरकार की टीम आती है। टीम चिह्नित मोहल्लों में जाकर साफ-सफाई की हकीकत देखती है।
विज्ञापन

शहर के सामुदायिक शौचालय, स्कूल-कॉलेज, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, कूड़ा पृथककरण, गली-मोहल्लों की स्थिति देखने के बाद टीम अंक देते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को देती है। रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार द्वारा जनपदों की रैंकिंग की जाती है। शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग केंद्र सरकार ने घोषित कर दी। जिसमें नगरपालिका पालिका परिषद बेल्हा को प्रदेश में छठें स्थान पर रखा गया है। जबकि उत्तर भारत में छह प्रदेशों में नगरपालिका बेल्हा को 21वां स्थान मिला है। इसके लिए काफी हद तक शहर के जल, मल निस्तारण को दोषी माना जा रहा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट न चलने के कारण टीम ने नंबर कम दिए। ईओ मुदित सिंह ने बताया कि शहर को बेहतर बनाने के प्रयास जारी है। जो कमियां हैं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed