{"_id":"61d5e1d854d86d2b1b35f28e","slug":"be-calm-the-third-wave-of-corona-reached-the-city-pratapgarh-news-ald3243168108","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जाइए, शहर तक पहुंचा कोरोना की तीसरी लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जाइए, शहर तक पहुंचा कोरोना की तीसरी लहर
विज्ञापन
संभल जाइए, फिर पांव पसारने लगा कोरोना, तीन माह बाद मिले दो नए मरीज
दोनों मुंबई से लौटे थे, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा सैंपल, एक मरीज शहर का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। तीन महीने बाद बेल्हा में कोरोना ने फिर दस्तक दे दी है। कोरोना की तीसरी लहर के बीच बुधवार को जिले में दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। संक्रमित मिले दोनों मरीज कुछ दिनों पहले ही मुंबई से लौटे हैं। ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता लगाने के लिए दोनों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज जाएंगे। शहर में मिले एक मरीज को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस से मदद मांगी है। साथ ही जांच के लिए परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं।
शहर के पल्टन बाजार का एक युवक मुंबई में रहता है। बुखार की शिकायत होने पर एक जनवरी को वह घर लौट आया। इसके बाद उसे गले में खराश सहित अन्य दिक्कतें होने लगी। इस पर उसने कोरोना की जांच कराई। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी होने के बाद डिप्टी सीएमओ ने उसे अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस भेजी, लेकिन युवक ने इनकार कर दिया। वह होम आइसोलेशन में रहने की बात कर रहा था। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लौट गई। डिप्टी सीएमओ ने इसकी जानकारी सीओ सिटी को देते हुए संक्रमित को अस्पताल भेजवाने के लिए मदद मांगी है।
उधर, लालगंज इलाके के एक ग्रामीण की लखनऊ में हुई जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह भी कुछ दिनों पहले मुंबई से लौटा था। परिवार के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताया कि वह पीजीआई गया है। दो दिन बाद लखनऊ से लौटेगा। तीन माह बाद कोरोना की तीसरी लहर के बीच नए मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
इनसेट----------
पल्टन बाजार पहुंचकर टीम ने लिया सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के पल्टन बाजार पहुंचकर कोरोना संक्रमित युवक के परिजनों का सैंपल लिया। संक्रमित युवक को प्रयागराज एयरपोर्ट से लाने वाले कार चालक की भी तलाश शुरू कर दी है। मौजूदा समय में चालक और उसके पिता घर पर नहीं हैं।
वर्जन--------
जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक शहर तो दूसरा लालगंज इलाके का रहने वाला है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि एक मरीज मौजूदा समय में लखनऊ में है। वह पीजीआई में भी भर्ती हो सकता है।
डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
हर दिन दो हजार से अधिक जांच, सैंपल कहां से ले रहे, किसी को नहीं पता
ओमिक्रॉन की दहशत के बाद भी हवा-हवाई सैंपलिंग के दावे कर रहा स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन भी तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बीते तीन महीने से हर दिन दो हजार से अधिक जांच करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन सैंपल कहां लिया जा रहा है, यह सिर्फ स्वास्थ्य विभाग को ही पता है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की हर दिन होने वाली कोरोना की जांच पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
कोरोना मुक्त घोषित होने के तीन महीने बाद बुधवार को जिले में फिर दो मरीज मिले हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर कागज पर सैंपलिंग करवा रहे हैं। खानापूरी के लिए सिर्फ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बैठाई जा रही है। प्रतिदिन दोनों जगहों को मिलाकर बमुश्किल सौ लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन जारी होने वाले प्रेसनोट में जिले में दो से ढाई हजार लोगों की जांच करने का दावा किया जा रहा है। किन लोगों की जांच की जा रही है, यह तो विभाग ही जाने। हकीकत यह है कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना है। कागजों पर ही जांच की जा रही है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम रोकना तक नहीं चाहती है। यात्री ट्रेन या फिर बस से उतरने के बाद सीधे घर चले जाते हैं।
इनसेट----------
एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई जांच का दावा
30 दिसंबर 21 2206
31 दिसंबर 21 2272
01 जनवरी 22 2262
02 जनवरी 22 2269
03 जनवरी 22 1786
04 जनवरी 22 2203
वर्जन-------
कोरोना की जांच लगातार कराई जा रही है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जा रही है। अभी तक जिले में संक्रमित नहीं थे। दो लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब प्रत्येक सीएचसी को प्रतिदिन 100 और पीएचसी पर 50 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बस और रेलवे स्टेशन पर सैंपलिंग तेज की जाएगी।
डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ