{"_id":"57f68f834f1c1bcd4e2714cf","slug":"bank-will-closed-to-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कर लीजिए लेन-देन पांच दिन बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कर लीजिए लेन-देन पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
आठ तारीख से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से लेन-देन का काम हर हाल में शुक्रवार को निपटा लें। चूके तो फिर पांच दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। आज के बाद बैंकों में पांच दिन की छुट्टी हो रही है। दशहरा और मोहर्रम के बाद 13 अक्तूबर को ही बैंकों का ताला खुलेगा।
अक्तूबर माह ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस माह में बैंक 11 दिन बंद रहेंगे। छुट्टियों का सिलसिला शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। आठ अक्तूबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में लेन-देन नहीं होगा। नौ अक्तूबर को रविवार, दस अक्तूबर को रामनवमी, ग्यारह अक्तूबर को दशहरा और 12 अक्तूबर को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी। ऐसे में लगातार पांच दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।
लगातार बैंकों के बंद रहने से ग्राहकों से काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंकों के बंद होने के कारण एटीएम भी खाली हो जाते हैं, हालांकि बैंक कर्मी एटीएम से रुपये मिलने का दावा करते हैं, मगर अवकाश में दिनों प्राय: यह देखने को मिलता है कि एटीएम का शटर डाउन हो जाता है। इसलिए दशहरे की खुशी में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही लेनदेन का काम निपटा लें। वैसे त्योहार के समय एटीएम में कैश होने की संभावना बिल्कुल नहीं होगी। ऐसे में लोगों शुक्रवार को ही पैसे की व्यवस्था कर लेनी होगी।