फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bank news in pratapgarh

होली पर पांच दिन बैंकों में लटकता रहेगा ताला

Sat, 19 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
होली के त्योहार पर जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में लगातार पांच दिन का अवकाश रहेगा। इसलिए बैंकों पर आश्रित रहने वाले ग्राहकों को लेन-देन करने के लिए सोमवार और मंगलवार का ही समय है। इस वर्ष होली का त्योहार व्यापारियों और उद्योग जगत से जुडे़ लोगों के लिए भारी साबित होगा। त्योहार पर लगातार पांच दिन होने वाले अवकाश से जहां व्यापार प्रभावित रहेगा, वहीं आम खाताधारकों को भी परेशानी का सामना करना होगा।
विज्ञापन


23 और 24 मार्च को होली के उपलक्ष्य में, 25 मार्च को गुडफ्राइडे और 26 मार्च को माह का चतुर्थ शनिवार और 27 मार्च को रविवार होने के कारण लगातार पांच दिन बैंकों में ताला लटकता रहेगा। जिले के ग्राहकों और व्यापारियों के लिए सिर्फ सोमवार और मंगलवार का ही दिन बच रहा है, जिसमें वह रुपये निकाल और जमा कर सकते हैं। इन दो दिनों में चूकने वाले ग्राहकों को 28 मार्च को ही बैंक खुले मिलेंगे। अवकाश के दिनों में एटीएम भी धोखा दे सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों का सावधान रहना बेहद आवश्यक है। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक एसएन दुबे ने बताया कि लगातार अवकाश होने के कारण 29 मार्च को शाखाएं खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed