फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Auditorium to be built in memory of Atalji: MP

अटलजी की स्मृति में बनेगा सभागार: सांसद

Thu, 23 Aug 2018 12:11 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 23 Aug 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Auditorium to be built in memory of Atalji: MP
news - फोटो : amar ujala
भारत रत्न, जननायक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बेल्हा से गहरा जुड़ाव रहा। बेल्हा उनकी ढेर सारी यादें संजोए हुए है। अटलजी की स्मृति में उनके नाम पर एक सभागार बनाया जाएगा। यह बातें बुधवार को सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा जिला पंचायत भवन सभागार में आयोजित सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा के दौरान सांसद हरिवंश सिंह ने कहीं। उन्होंने अटलजी के नाम सभागार बनवाने की घोषणा करते हुए कहा कि बाल्यकाल से अटल जी का बेल्हा आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने देश की राजनीति में एक अविस्मरणीय कीर्तिमान स्थापित किया है। जो युगों-युगो तक भुलाया नहीं जा सकता। संस्थान के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि उन्हें आज भी केंद्रीय कारागार नैनी में अटलजी के साथ बिताए गए वो नौ दिन याद हैं। उनका आदर्श, अनुशासित जीवन भुलता नहीं। उन्होंने राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की। अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी कृपाशंकर ओझा न की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, भाजपा नेता रामसेवक त्रिपाठी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्वामीनाथ शुक्ला, मंत्री प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, रामशंकर जायसवाल, मुकेश ओझा प्रदीप शुक्ला आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते उन्हें याद किया। इसी तरह   पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने बुधवार को आयोजित शोकसभा में कहा कि अटलजी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजनीति के सही मायने समझाए। इस अवसर पर मनोज सिंह, विजय पाठक, अभिषेक तिवारी, संजय पांडेय, महादेव बब्बन लाल वर्मा, राकेश सिंह, छेदी सिंह, महादेव मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed