फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Attempt to rape a student... fought for half an hour, got injured by the boys

Pratapgarh News: छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास... आधा घंटा लड़ी, शोहदों ने घायल कर दिया

Fri, 29 Dec 2023 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 29 Dec 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a student... fought for half an hour, got injured by the boys
घर से कोचिंग जा रही छात्रा को संडौरा गांव के समीप कुछ युवकों ने रोककर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसे सुनसान स्थान पर घसीट कर ले जाने लगे तो छात्रा करीब आधा घंटे तक उन शोहदों से भिड़ी रही। जब शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से सभी भाग निकले। घायल छात्रा का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। मामले मे दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

इंटर की छात्रा कोचिंग पढ़ने साइकिल से रोज जाती है। परिजनों ने बताया कि कुछ युवक रास्ते दिखते थे लेकिन पहले कभी ऐसी दुस्साहस नहीं किया। बृहस्पतिवार को जब साइकिल के आगे आकर रोका तो छात्रा ने विरोध कर दिया। झगड़ने लगी उसे खींचकर सड़क से दूर ले जाने लगे। इस दौरान उसे मारापीटा।
विज्ञापन

जान जोखिम में देख छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के आने के डर से मनचले धमकी देकर भाग निकले। हालांकि, मौके पर कोई छात्रा को बचाने सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ विनय प्रभाकर साहनी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस छात्रा को लेकर सीएचसी आई। सिर पर चोट अधिक होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट हुई है। दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है। चचेरे भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

हालात से लड़ रही छात्रा
मुफलिसी में पल रही छात्रा के सिर से पिता का साया उठ चुका है। दो बहनें और एक छोटा भाई है। भाई किसी दुकान पर काम करता है। पीड़ित छात्रा पढ़ाई को लेकर गंभीर है। रोजाना करीब सात किलोमीटर साइकिल से कोचिंग जाती है।

एएसपी ने पहुंचकर की पड़ताल
रानीगंज। एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह प्रकरण की पड़ताल के लिए शाम पांच बजे रानीगंज थाने पहुंचे। दो युवक हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कुछ अन्य संदिग्ध युवकों का भी पता लगाने के निर्देश दिए हैं।


एंटी रोमियाे स्क्वाएड की सक्रियता पर भी सवाल

छात्राओं के साथ आए दिन हो रहीं छेड़खानी की घटनाएं एंटी रोमियो स्क्वाड पर भी सवाल खड़ा करती हैं। थाने के बीट चार्ट में बाकायदा इसके लिए रोज ड्यूटी भी लगती है। लेकिन घटनाएं हो ही जाती हैं।

कोचिंग पढ़ने निकली छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी होती रही। वह जूझती रही। एंटी रोमियो दस्ता उस वक्त कहां था, किसी को पता नहीं। घटना के कई घंटे बाद शाम तकरीबन छह बजे जब एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह से इस संबंध में बात की गई तो उनके पास भी इस बात का जवाब नहीं था। उनका कहना था कि ड्यूटी स्कूल, कोचिंग, बैंक जैसे सार्वजनिक स्थलों पर लगाई जाती है। यह घटना रास्ते में हुई। फिर भी वह जानकारी कर रहे हैं कि ड्यूटी पर कौन था और कहां था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed