फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Attempt to bury the dead body near the house of the accused, clash with the police

Pratapgarh News: आरोपियों के घर के पास शव दफनाने का प्रयास, पुलिस से झड़प

Thu, 30 Mar 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 30 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Attempt to bury the dead body near the house of the accused, clash with the police
पिटाई से घायल किशोर की मंगलवार को प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने किशोर का शव हमलावरों के घर के पास दफनाने और जाम लगाने का प्रयास किया, जिससे उनकी पुलिस से झड़प हुई। सीओ पट्टी ने किसी तरह परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया। जिसके बाद लोगों ने घर से दूर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला गांव में 26 मार्च को कालू और दयाराम के बीच महुवा बीनने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी दयाराम ने अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडों से कालू और उसके इकलौते बेटे कमल उर्फ बजरंगी (15) को जमकर पीटा, जिससे दोनों मरणासन्न हो गए।
विज्ञापन

पिता-पुत्र को उपचार के लिए प्रयागराज एसआरएन ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दयाराम, मंगू, रीता और सविता को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को इलाज के दौरान कमल की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। देर रात शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह परिजन और ग्रामीण कमल के शव को हमलावरों के घर के पास दफनाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोक दिया। जिसे लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों के बीच पुलिस से तीखी बहस हो गई।

इस दौरान लोग सड़क जाम करने के लिए निकलने लगे। तभी सीओ पट्टी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक समझाने के बाद परिजन घर से दूर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। उधर किशोर की मौत होते ही पुलिस ने चारों आरोपियों को मंगलवार को ही जेल भेज दिया। सीओ पट्टी ने बताया कि इकलौते बेटे की मौत से लोगों में आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed