{"_id":"5d6690a38ebc3e0132027b08","slug":"attack-on-mr-with-knife-gambhir-pratapgarh-news-ald2533021182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर के ऊपर चाकू से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआर के ऊपर चाकू से हमला, गंभीर
विज्ञापन
अंतू थाने के बाबूगंज में दुकानदार द्वारा एमआर को चाकू मारने के बाद जिला अस्पताल पहुंचने पर जुटी भ
- फोटो : PRATAPGARH
कहासुनी के दौरान अंडा विक्रेता ने एमआर के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह घर छोड़कर फरार है।
अंतू थाना क्षेत्र के बहरिया ओझा का पुरवा निवासी त्रिवेणी ओझा 32 मंगलवार की रात बाबूगंज बाजार में दवा की सप्लाई करने मेडिकल स्टोर पर आया था। दवा देने के बाद वह घर जाने की तैयारी कर रहा था। तभी मेडिकल स्टोर के बगल अंडा की दुकान लगाने वाले कन्हैयालाल निवासी महुआए से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।
आरोप है कि कहासुनी के दौरान त्रिवेणी को अंडा विक्रेता ने जमकर मारापीटा। जान बचाकर वह भागा तो कन्हैयालाल ने उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। पेट में चाकू लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों के दौड़ने पर उसकी जान बची। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल आया।
विज्ञापन
हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की लेकिन वह घर पर नहीं मिला। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चाकू के हमले में घायल एमआर त्रिवेणी ओझा।- फोटो : PRATAPGARH