{"_id":"6495be8c57408f196701b714","slug":"attack-on-a-young-man-on-the-way-in-enmity-report-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-716-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रंजिश में युवक पर रास्ते में हमला, तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रंजिश में युवक पर रास्ते में हमला, तहरीर
Fri, 23 Jun 2023 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 23 Jun 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
उड़ैयाडीह निवासी युवक को रास्ते में रंजिश में बाइक सवार युवकों ने रोक कर पिटाई कर दी। घटना की तहरीर पीड़ित के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी है। उड़ैयाडीह निवासी विनोद गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र अभय गुप्ता बृहस्पतिवार की शाम छह बजे पट्टी कस्बे से घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में बेलसंडी मोड़ के समीप बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए। घटना की जानकारी बेटे ने पिता को दी। वह पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंचे और तीन युवकों को नामजद करते हुए घटना की तहरीर दी है। संवाद
विवाहिता ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, तहरीर
पट्टी। रायपुर गांव निवासी विवाहिता ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। रायपुर निवासी मालती पत्नी दीपक का विवाह बीते 12 जून 2022 को हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे दहेज में दो लाख रुपए की मांग कर रहा है। इसके लिए आए दिन मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता है। 22 जून को भी पति ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने उसके जेवरात छीन कर उसे घर से निकाल दिया है। अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंची विवाहिता ने पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी है। संवाद