{"_id":"58cec66c4f1c1bb6681a195f","slug":"attack-in-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से उतरते ही युवक पर हमला, लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से उतरते ही युवक पर हमला, लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
दिल्ली से प्रतापगढ़ आ रही पद्मावत एक्सप्रेस में बैठने को लेकर दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज एक यात्री ने अपने करीबियों को स्टेशन पर बुला लिया। ट्रेन से उतरने के बाद यात्री पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों के बीच-बचाव पर उसकी जान बची। सूचना मिलने पर भागकर कोतवाली पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।
पद्मावत एक्सप्रेस से आने वाले दो यात्रियों के बीच सीट पर बैठने को लेकर तकरार हो गई थी। रास्ते में दोनोें के बीच हुआ विवाद उनके मन में कसकता रहा। इधर एक यात्री ने अपने साथियों को घटना की जानकारी देते हुए स्टेशन पर बुला लिया। इससे दूसरा यात्री अंजान था। स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो यात्री उतरकर बाहर की ओर जाने लगे। वाहन स्टैंड के पास आधा दर्जन युवकों ने यात्री को रोक लिया और उसे पीटने लगे। सरेआम बेल्ट से पीटने लगे। जिससे यात्री बचाने के लिए चीखता चिल्लाता रहा। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने पर भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी व डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक कोतवाली जाने के लिए निकल गया। ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। मारपीट करने वालों को पता लगाया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।