{"_id":"573a0f454f1c1b644eac750e","slug":"atikraman-patti","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने वालों पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण करने वालों पर चला प्रशासन का डंडा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 16 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी नगर में अतिक्रमणकारियों पर नगर पंचायत की जेसीबी चल गई। सोमवार को पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चौक से लेकर सिविल लाइन तक का अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते ने व्यापारियों से साफ कह दिया कि वह अपनी दुकानें हटा लें अन्यथा अगले दिन प्रशासन खुद हटा देगा। नगर में लग रहे जाम से लोगों को मुक्त कराने तथा आवागमन सुगम बनाने को अतिक्रमण हटाया जाना था। जिसको लेकर पूर्व में व्यापारियों को सूचित किया गया था। सोमवार को नगर पंचायत के ईओ विनय कुमार तिवारी समेत नगरपंचायत कर्मी जेसीबी व लोडर समेत अतिक्रमण हटाने के लिए आ गए।
इस दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में महेन्द्र कुमार तहसीलदार, पट्टी कोतवाल देवेन्द्र कुमार, दरोगा रमेश यादव, अंगद सिंह, तिलक सिंह, समेत पुलिस बल अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क पर आ गया। देर शाम तक नगर चौक से सिविल लाइन तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों की गुमटी तोड़ दी गई। शाम होने पर यह काम रोक दिया गया तथा बाकी बचे व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि वह अगले दिन खुद अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा प्रशासन अपने स्तर पर अतिक्रमण हटा देगा। इस अतिक्रमण हटाने के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित छोटे छोटे दुकानदार नजर आए जो पटरियों पर सब्जी, पान की गुमटी व फल आदि बेच रहे थे।